Ad

“ग्रीन बूट्स ” माउंट एवरेस्ट पर पड़ी एक ऐसी लाश जो आज भी बनी हुई है चर्चा का विषय

“ग्रीन बूट्स ” माउंट एवरेस्ट पर पड़ी एक ऐसी लाश जो आज भी बनी हुई है चर्चा का विषय …


जी है दोस्तों हम बात करने जा रहे एक लाश के बारे में जो माउंट एवरेस्ट के शिखर पर आज भी मौजूद है

एवरेस्ट फतह करने की चाहत में अनगिनत लोग अपनी जान गवां चुके है खास बात तो ये है कि अबतक यहां से 200 ऐसे शव बरामद हो चुके हैं, जिनकी पहचान तक नहीं हो पाई है। इसमें से कई शव तो दशकों पुराने हैं, पर भौगोलीय परिस्थितियों के चलते पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इन्हीं 200 शवों की कहानियों में एक कहानी है ‘ग्रीन बूट्स’ का। राचेल न्यूवर ‘ग्रीन बूट्स’ नाम से चर्चित इसी शव की कहानी ढूंढ लाए हैं। एवरेस्ट पर चढ़ने की कोशिश भी मौत से लड़ने की कोशिश के बराबर माना जाता है। पर कुछ ‘अच्छे सरफिरे’ ऐसा करते हैं। ऐसा ही एक पर्वतारोही था त्सेवांग पलजोर। जी हां, त्सेवांग पलजोर ही वो माउंटेनियर थे, जिन्हें दुनिया ‘ग्रीन बूट्स’ नाम से जानती हैं।

त्सेवांग पलजोर करीब 22 सालों पहले एवरेस्ट फतह करने के लिए निकले थे। वो बेहद उंचाई पर जाकर कहीं खो गए थे। उन्हें ढूंढने की कोशिशें भी हुईं, पर नतीजा सिफर ही रहा। उनका शव करीब 22 सालों तक बर्फ में दबा रहा। पर जब वो मिले, तो सबसे पहले उनके हरे जूते दिखे। इसीलिए उनका नाम ‘ग्रीन बूट्स’ रखा गया।

Comments

Post a Comment