Ad

ऑफिस में काम करते समय रखे इन बातो का खास ध्यान



ऑफिस में काम करते हुए कई बातो पर हमेशा चर्चा होती रहती है जिन पे आप भी अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते बल्कि ये स्वाभाविक भी है आपको भी अपनी बात रखनी चाहिए पर बहुत बार ऐसा होता है की आप आनन् फानन में ऐसा भी बोल जाते है जो हमे नहीं बोलनी चाहिए और उस वक़्त आपको ऐसा लगता है की नहीं मेने सही बोला है पर ये बातें दूसरे कलिंग्स के नज़रो में आपकी छवि हमेशा के लिए नकारात्मक बना देती है. साथ ही सब आपके बारे में हर बात नोटिस करते है जैसे हमारे बोलने / बात करने का तरीका ,ऑफिस में हमारे काम करने का तरीका यहाँ तक की हमारे खान-पान और हमारी असल जिंन्दगी के बारे में भी.

अगर आप कुछ खास बातो का अपने वर्क प्लेस पर पालन करेंगे तो आपको अपने काम में कभी कोई परेशानी नहीं आएगी इसके साथ ही आपकी एक अच्छी छवि भी सबके सामने बनेगी जो की आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है .

तो चलिए हम बताते है आपको कुछ खास बातें जिनका आपको पालन करना चाहिए आपके उज्जवल भविष्य के लिए

ऑफिस के टाइम का सदुपयोग करना
आपको हमेशा ऑफिस समय पर पहुंचना चाहिए, ऑफिस के समय लेट-लतीफी बिलकुल न करे ,साथ ही दिए गए हर काम को समय पर पूरा करना चाहिए क्यों की इससे आप अपने बोस की नज़रो में अपने आप उठ जाते हो , इसलिए बॉस की नज़रो में अच्छी छवि बनाये रखने के लिए आपको समय पर काम पूरा करने की आदत डाल लेनी चाहिए .

बोलचाल का तरीका –
ऑफिस में कभी ऐसी बाते नहीं बोलनी चाहिए जिससे बाद में हमारा मज़ाक बने , हमेशा शांति से बोले किसी के ऊपर गुस्सा करना या चिल्लाना ये वर्कप्लेस पर आपको शोभा नहीं देता , वर्कप्लेस पर इधर उधर की करने से हमेशा बचे अगर किसी कलिंग से कोई गलती हो जाती है तो उसकी शिकायत करने की बजाये गलती सुधारने में उसकी मदद करे अच्छा लगेगा और आपका सम्मान भी बढेगा !

-राजनितिक और धार्मिक बातो पर ऑफिस में कभी बहस न करे इससे ज्यादा से ज्यादा दूर रहे क्यों की इसपर सब के विचार अलग होते है और ये आपसी मतभेद का मुख्या कारण है.

-अपने स्किल्स का कभी अहंकार न दिखाए क्यों की आपके साथी कलिंग्स भी अपनी स्किल्स की वजह से ही ऑफिस में आप के साथ काम कर रहे है .

-आपको आपके ऑफिस का कल्चर समझना चाहिए और उसी के अनुरूप आपका पहनावा होना चाहिए .
– कोशिश करे आपकी ड्रेस फॉर्मल और साफ़-सुथरी हो ज्यादा तंग कपडे पहनने से बचे

-ऑफिस में आप अपने लिए जिस सम्मान की इच्छा रखते है वैसा सामने वाले को भी दे .

पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद . आशा करता हूँ ये जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो !

Comments